ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

तेजस्वी ने सरकार को घेरा, कहा- सरकार ना खुद काम करती है ना हमें करने देती है

तेजस्वी ने सरकार को घेरा, कहा- सरकार ना खुद काम करती है ना हमें करने देती है

20-May-2021 09:22 AM

PATNA:  कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच आज फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फेसबुक लाइव आए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा हम सरकार का सहयोग करना चाहते हैं और यही कारण है कि हमने एक पोलो रोड स्थित सरकारी आवास को मरीजों के इलाज के लिए टेक ऑवर किए जाने की बात सरकार से कही थी। लेकिन इस पर बिहार सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। 


हमने अपने सरकारी बंगले में हमने बेड, ऑक्सीजन, भोजन और दवाइयों का इंतजाम किया केवल डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की कमी थी। जिसकी मांग सरकार से की गयी। सरकार ना खुद काम करती हैं ना हमें करने देती हैं। सरकार का असली चेहरा अब सबके सामने आ गया है। नीतीश कुमार पूरी तरह से थक चुके हैं। 



तेजस्वी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी हमला बोलते हुए कहा की मंगल पांडेय ने अस्पतालों में दरी तक नहीं लगाया। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। मंगल पांडेय खुद कह रहे हैं कि अस्पताल में वेटिंलेटर चलाने वाला नहीं मिल रहा है। ऐसे में इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं?



तेजस्वी ने कहा कि एमबीबीएस के फाइनल ईयर के स्टूडेंट सरकार से डिमांड कर रहे हैं। वे लोग सहयोग देने को तैयार हैं। उनकी संख्या 900 के बराबर है। हम उन स्टूडेंट का समर्थन करते है सरकार को उनकी शर्तों को पूरा करना चाहिए। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए डॉक्टरों और नर्सों की बहाली की जानी चाहिए। बिहार में सबसे अधिक डॉक्टरों की जानें गयी है। 



हमने जो शुरुआत की है यह सिर्फ पोलो रोड तक ही सीमित नहीं है बिहार में कही भी राष्ट्रीय जनता की जरूरत पड़ेगी हम मदद करने को तैयार है। बिहार में हालात ऐसी है कि सरकारी अस्पतालों में कोई जाना नहीं चाहता। क्यों कि वहां व्यवस्था ठीक नहीं है। जब हम लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं तो हमारी मदद भी नहीं ली जा रही है।  नकारातमक राजनीति सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के जबाव का हमें इंतजार है उम्मीद है आज शाम तक हमारी चिट्ठियों का वे जबाव देंगे।