ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बिहार में नियोजित शिक्षक कर रहे हैं जूता पॉलिश, नहीं मिल रहा है...

बिहार में नियोजित शिक्षक कर रहे हैं जूता पॉलिश, नहीं मिल रहा है वेतन

29-Jun-2019 04:45 PM

By 7

NALANDA : राज्य सरकार से नाराज चल रहे टीईटी एसटीईटी उतीर्ण शिक्षकों ने अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है. नालंदा जिले में नियोजित शिक्षक संघ के सदस्यों ने सड़क पर जूता पॉलिश करते हुए विरोध जताया है. सड़क पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक वेतन सरकार से भुगतान की मांग कर रहे हैं. मामला बिहार शरीफ के अस्पताल चौक का है. सड़क पर टीईटी एसटीईटी उतीर्ण शिक्षक बूट पॉलिश करते हुए नजर आ रहे हैं. सड़क पर सरकार के खिलाफ इस अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अपने 4 महीने से बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं. नाराज शिक्षकों का कहना है कि पिछले 4 महीने से उनको सरकार ने वेतन नहीं दिया है. वेतन भुगतान नहीं होने से परिवार चलाने में भी परेशानी हो रही है. वेतन भुगतान नहीं होने से भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. नियोजित शिक्षक कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी से गुहार लगा चुके हैं. सीएम नीतीश कुमार ने ईद से पहले ही वेतन भुगतान का आदेश दिया था लेकिन इसके बावजूद भी अब तक आवंटन नहीं किया गया है. नालंदा से राज की रिपोर्ट