बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
15-Apr-2024 11:09 AM
By First Bihar
ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां भोजपुर जिले के कोईलवर के राजपूताना पचैना गांव में सोमवार की सुबह तेंदुए के हमले में एक महिला समेत चार ग्रामीण घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी और सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया है। एक घायल को पटना भेजे जाने की भी सूचना है।
वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि इस हमले में स्थानीय महिला आशा देवी और अर्जुन राम समेत चार लोग घायल हुए हैं। इसमें एक सब्जी विक्रेता भी शामिल है। पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में लगी है। आरा सदर एसडीपीओ रंजीत सिंह दल-बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं।
इधर, इस घटना को लेकर थानेदार नरोत्तम चन्द्र ने बताया कि ग्रामीणों से शुरुआती पूछताछ में गांव में सुबह छह बजे तेंदुए को देखे जाने और हमले में ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी हुई है। पुलिस और वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के प्रयास में लगी है। आरा और बक्सर से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पटना से भी एक टीम को भेजा रहा है।