ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / news / राबड़ी आवास के बाहर हंगामा और अंदर बैठक, नेताओं के साथ आगे की...

राबड़ी आवास के बाहर हंगामा और अंदर बैठक, नेताओं के साथ आगे की रणनीति बना रहे हैं तेजस्वी

29-May-2020 09:51 AM

PATNA : नीतीश सरकार ने सुबह सवेरे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। पटना के कई थानों की पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। सुबह 9 बजे तेजस्वी यादव ने गोपालगंज निकलने का ऐलान किया था लेकिन सरकार ने उसके पहले की तेजस्वी की नाकेबंदी कर दी। 


सुबह 8:30 बजे से तेजस्वी आवास पर विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। राबड़ी देवी के आवास पर पुलिस की जबरदस्त मौजूदगी देखकर आरजेडी के विधायक भड़के नजर आए कई विधायक पुलिस वालों से उलझ पड़े। पूरे इलाके में पुलिस बल की इतनी बड़ी तैनाती आज के पहले कभी नहीं देखी गई थी।  


एक तरफ तो राबड़ी आवास के बाहर हंगामा पसरा है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के आवास में तेजस्वी यादव लगातार पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के सीनियर लीडर और विधायकों के साथ बैठक कर इस बात की रणनीति बना रहे हैं कि अगर सरकार उनको गोपालगंज जाने नहीं देती है तो आगे कौन सी नीति अपनाई जाए।