खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
24-Jul-2023 09:59 AM
By First Bihar
PATNA : राजद विधायक बच्चा पांडे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, राजद विधायक के खिलाफ उतराखंड के चम्पावत ज़िला के सीनियर सिविल जज ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें इस मामले में कोर्ट से तरफ से पिछले कई दफा कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। ये पूरा मामला चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, उतराखंड के चम्पावत ज़िला के सीनियर सिविल जज ने राजद विधायक बच्चा पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।बच्चा पांडे के बंध पत्र को निरस्त करते हुए गैर जमानती अधिपत्र जारी करने का भी आदेश दिया गया है। कोर्ट ने चम्पावत ज़िला के पुलिस अधीक्षक को यह आदेश जारी किया है।
बताया जा रहा है कि, राजद विधायक पिछली कई तारीखों से वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इनके ऊपर उत्तराखंड के चम्पावत ज़िला के थाना प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें धन सिंह ने राजद विधायक ने एक मामले में डील की थी, जिसमें चेक के माध्यम से पैसों की लेनदेन की गयी थी। अब यह चेक बाउंस हो गया तो फिर धन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा तो इस ममाले में सुनवाई करते हुए अब यह आदेश जारी किया गया है।
आपको बताते चलें कि, राजद विधायक की मेसर्स दरौली कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसी कंपनी का चेक बाउंस हुआ है। बताया गया कि राजद विधायक की कंपनी चंपावत की एक कंपनी से सामान मंगवाती थी। उसके बदले यहां से जितने भी चेक दिए गए सभी बाउंस हो गए।बच्चा पांडेय सिवान जिला के बड़हरिया विधानसभा से राजद विधायक है।
इधर, इस मामले में जब बच्चा पांडये के भाई से फर्स्ट बिहार की टीम ने बातचीत की उन्होंने बताया कि यह कंपनी हमारे भाई यानी बच्चा पांडे के नाम पर नहीं है और जो जो वारंट जारी हुआ है वह भी हमारे भाई के नाम पर नहीं जारी हुआ है बल्कि या कोई और बच्चा पांडे है। जिसके बारे में हमें कोई भी जानकारी नहीं है।