Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
23-Sep-2023 10:10 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विभाग यानी स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम की नियुक्ति को लेकर बड़ा बदलाव किया है। राज्य में अब एएनएम की नियुक्ति केवल काउंसलिंग के आधार पर नहीं होगी बल्कि उसके लिए अब कंप्यूटर आधारित प्रतियोगिता परीक्षा भी ली जाएगी। इसके साथ ही साथ इंटरव्यू की भी व्यवस्था करवाई गई। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के तरफ से दी गई है।
दरअसल, राज्य में एएनएम की नियुक्ति की प्रक्रिया बदल गई है। अब प्रदेश में 10 हजार एएनएम की नियुक्ति केवल काउंसेलिंग के आधार पर नहीं होगी, बल्कि उससे पहले इसके लिए कंप्यूटर आधारित प्रतियोगिता परीक्षा भी ली जायेगी। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया अब दो चरणों में पूरी होगी। प्रथम चरण में प्रतियोगिता परीक्षा होगी। उसके बाद द्वितीय चरण में काउंसलिंग होगी।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों को उनके आरक्षण कोटि के लिए निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक नहीं मिलेगा, उनको नियुक्ति के द्वितीय चरण में आयोजित काउंसलिंग में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। काउंसलिंग में प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर 60 फीसदी अंक मिलेगा। इसके लिए अंकों का निर्धारण प्रतियोगिता परीक्षा में प्राप्त अंक को 0.6 से गुना करके किया जायेगा। यानी किसी अभ्यर्थी को प्रतियोगिता परीक्षा में 50 फीसदी अंक मिला है, तो काउंसेलिंग में काउंट होने वाला उसका अंक 30 (50 x 0.6) होगा।
वही, इस प्रतियोगिता परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 36.5 फीसदी अंक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 34 फीसदी अंक,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 32 फीसदी अंक आना अनिवार्य होगा।
आपको बताते चलें कि, एएनएम की नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे। इसकी परीक्षा अवधि दो घंटे की होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी और हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक कटेंगे। एएनएम के लिए निर्धारित अद्यतन पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जायेंगे और इन्हें आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही प्रकाशित किया जायेगा। परीक्षा एक से अधिक पालियों में ली जायेगी और इसका परिणाम सामानीकरण की प्रक्रिया को अपनाते हुए तैयार किया जाएगा।