BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
06-Nov-2022 05:43 PM
SONPUR : रविवार को एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। इस दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि , बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता के अलावा कई विधायक भी मौजूद रहें। इस उद्घाटन के साथ ही 32 दिवसीय विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले का शुभारंभ हो गया। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के उद्घाटन अवसर पर मुख्य सांस्कृतिक पंडाल में उप मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट अतिथियों को मंच पर पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया गया। सोनपुर पशु मेले का उद्घाटन करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नेसारण जिला प्रसाशन द्वारा निर्मित मेला एप का भी लोकार्पण किया।
बता दें कि, इससे पहले इस मेले का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले थे, लेकिन पिछले दिनों पैर और शरीर के अन्य जगहों पर लगे चोट के कारण वो अभी कहीं भी आना - जाना नहीं कर रहे हैं, इस कारण इस मेले का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। पिछले दो सालों से करोना सक्रमंण से थोड़ा काबू पाने के बाद अब जाकर इस मेले का आयोजन किया गया है।
गौरतलब हो कि, इस बार सोनपुर मेले का आयोजन सात दिसंबर तक पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। मेले के उद्घाटन समारोह को आकर्षक व भव्य स्वरूप देने के लिए जिले के डीएम राजेश मीणा, एडीएम डॉ गगन सहित वरीय पदाधिकारी अभी से ही सोनपुर में कैम्प किये हुए हैं। पदाधिकारियों का दावा कि इस वर्ष आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी व उन्हें मेला में नयापन भी नजर आएगा। इस वर्ष 35 लाख पर्यटकों के आने की संभावना है।