ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

तेजस्वी के निर्देश के बाद बैकफूट पर आए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, कहा ... आज पॉलिटिकल मूड में नहीं हूं

16-Sep-2023 08:54 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : आज पॉलिटिकल नहीं, एकेडमिक मूड में हूं। यह बातें एक दिन पहले रामचरितमानस को मानस को पोटेशियम साइनाइड करने वाले शिक्षा मंत्री ने कही है। शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर से जब यह सवाल पूछा गया कि - आपके बयान को लेकर बवाल मचा हुआ जिसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि- आज पॉलिटिकल नहीं, एकेडमिक मूड में हूं।


बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ.चंद्रशेखर ने कहा कि -  बिहार की धरा ऐतिहासिक है। खासकर लिच्छवी गणराज्य वैशाली, मगध और मिथिला की भूमि। यह हमेशा से महापुरुषों को उत्पन्न करती रही है, जिन्हें इतिहास नहीं मालूम वे इतिहास नहीं गढ़ सकते। बिहार की भूमि पर स्थापित नालंदा विश्वविद्यालय में दुनिया भर के लोग पढ़ने आते थे। वर्तमान में शिक्षा के मूल्यों में हुई गिरावट चिंता की बात है। इसे हमसब को ठीक करना होगा।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि हम पुरखों के बताए राह का स्मरण करें तो गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की ओर 50 प्रतिशत स्वतः बढ़ जाएंगे। साथ ही सम्यक अध्ययन करें तो पुनः बिहार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में अग्रणी हो सकता है। इसके साथ ही महाविद्यालय की ओर से एलएलएम कोर्स प्रारंभ करने की मांग पर शिक्षा मंत्री ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


मालूम हो कि, तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी संविधान में विश्वास रखती है और संविधान में सभी धर्मों का सम्मान है, वे हमेशा लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। रामचरि‍तमानस पर दूसरी बार दिए गए विवादि‍त बयान पर तेजस्‍वी ने भी स्‍पष्‍ट रूप से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रि‍यों को अपने विभागों पर अध‍िक ध्यान देना चाहिए। नकारात्मक बातों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, बल्कि सकारात्मक बातों पर चर्चा होनी चाहिए, उन्हें ये सब बातें नहीं करनी चाहिए।