खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Jun-2023 12:39 PM
By First Bihar
PATNA : गुजरात के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जुड़े मानहानि केस में अहम सुनवाई होने वाली है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आज यानी 28 जून को अदालत तेजस्वी यादव को लेकर अहम फैसला ले सकती है। इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने आज के दिन इस केस को क्लोज करने की बात कही थी। इसके बाद अब यह तय माना जा रहा है कि इस मामले में कोर्ट आज अपना अंतिम फैसला सुना सकता है।
दरअसल, तेजस्वी यादव पर गुजरात के अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में 26 अप्रैल को यह केस दाखिल किया गया थ। जिसमें पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने 28 जून को केस क्लोज करने की बात कही थी। जिसके बाद अब ये संभावना जताई जा रही है कि इस केस को लेकर आज निर्णय सामने आ सकता है।
मालूम हो कि, तेजस्वी यादव अपने एक बयान को लेकर विवाद में घिरे हुए हैं। तेजस्वी यादव के ऊपर आरोप है कि उन्होंने मार्च महीने में विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मेहुल चौकसी पर बोलते हुए गुजराती ठग शब्द का इस्तेमाल किया जो पूरे गुजरात के लोगों का अपमान है। अहमदाबाद के ही सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता ने ये आरोप लगाए और केस दर्ज कराया था। इसके बाद इस मामले में अदालत में लगातार सुनवाई की जा रही है।
इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर हैं। ऐसे में आज गुजरात कोर्ट में सुनवाई के दौरान तेजस्वी की नजर भी इस पर टिकी होगी कि कोर्ट इस मामले में आज क्या फैसला सुनाती है। क्योंकि इसी तरह के एक मामले में सुनवाई करते हुए सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को सजा सुनाई थी जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता चली गई।