ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

तेजप्रताप का नोटिस नहीं लेते जगदानंद सिंह, तेज के आदेश को कर दिया रद्द

तेजप्रताप का नोटिस नहीं लेते जगदानंद सिंह, तेज के आदेश को कर दिया रद्द

28-Feb-2020 08:26 PM

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही कड़े तेवर दिखा रहे हैं। जगदानंद सिंह ने अब लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का कद भी छोटा कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने अपने एक करीबी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया था लेकिन जगदानंद सिंह ने तेज के इस आदेश को रद्द कर दिया है। 


दरअसल आरजेडी के अंदर खाने में तेज प्रताप यादव के आदेश वाला एक लेटर बड़ी तेजी से फैल रहा था लालू के बड़े लाल ने अपने एक करीबी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत कर दिया था हालांकि इस लेटर को लेकर तेज प्रताप यादव ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया लेकिन आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक के बाद जब जगदानंद सिंह से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि अगर ऐसा कोई आदेश तेज प्रताप यादव ने जारी किया है तो मैं उसे रद्द करता हूं गडर सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी आदेश के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन अगर किसी ने ऐसा आदेश दे दिया है तो मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उसे रद्द करता हूं.


जगदानंद सिंह आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट करते रहे हैं तेज प्रताप यादव से उनकी दूरी जगजाहिर है और अब उन्होंने तेज प्रताप के आदेश वाले पत्र को रद्द करके सीधी चुनौती दे डाली है अब देखना होगा कि तेज प्रताप यादव अपने आदेश को रद्द किए जाने पर क्या रुख अख्तियार करते हैं.