ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ...

चुनावी में भितरघात करने वाले नेताओं पर तेजस्वी का एक्शन जारी, पूर्व विधायक समेत 11 नेता RJD से निष्कासित

चुनावी में भितरघात करने वाले नेताओं पर तेजस्वी का एक्शन जारी, पूर्व विधायक समेत 11 नेता RJD से निष्कासित

14-Dec-2020 07:13 AM

PATNA : विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद 10 सप्ताह से दूर रहने वाले तेजस्वी यादव अब भितरघातियों पर लगातार एक्शन ले रहे हैं। आरजेडी के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव के दौरान भितरघात करने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर करने का सिलसिला जारी है। 2 दिन पहले दरभंगा जिले के आरजेडी अध्यक्ष रामनरेश यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था और अब एक पूर्व विधायक समेत 11 अन्य नेताओं को आरजेडी ने निष्कासित कर दिया है। 


तरैया के पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय समेत सरैया प्रखंड के अध्यक्ष वीर बहादुर राय, इसुआपुर प्रखंड अध्यक्ष मंजूर हसन उर्फ बब्लू, पानापुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, रिविलगंज प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राय, रिविलगंज के नगर अध्यक्ष रंजीत राय, जिला महासचिव सुमन राय, युवा आरजेडी के सुनील कुमार राय, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामपुकार महतो, एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव शिव प्रसाद मांझी, तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले मिथिलेश राय को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन सभी को 6 साल के लिए आरजेडी से निष्कासित किया गया है। विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा का दौर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे भितरघातियों पर कार्रवाई हो रही है। 


दरभंगा के जिला अध्यक्ष रामनरेश सिंह यादव का एक ऑडियो को चुनाव के दौरान वायरल हुआ था। इस वायरल ऑडियो में राम नरेश यादव आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराने की बात करते पाए गए थे। सिद्दीकी को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके पहले आरजेडी में सीतामढ़ी से पूर्व सांसद रहे सीताराम यादव के ऊपर भी एक्शन लिया था। तेजस्वी यादव लगातार ऐसे नेताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं जो पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हुए।