सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Jul-2023 06:41 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में सीबीआई द्वारा तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद से उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। बीजेपी तेजस्वी से इस्तीफे की मांग कर रही है तो वहीं तेजस्वी का कहना है कि केंद्र की सरकार उन्हें फंसाने की साजिश कर रही है। इसी बीच बीजेपी ने अब तेजस्वी को लेकर बड़ी बात कह दी है। बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि तेजस्वी आदतन अपराधी हैं और वे कभी भी दो नंबर का धंधा बंद नहीं कर सकते हैं।
बेतिया में मीडिया को संबोधित करते हुए संजय जायसवाल ने कहा है कि तेजस्वी यादव बार-बार कह रहे हैं कि सीबीआई ने जो चार्जशीट दाखिल किया है वह गलत है। अगर ऐसी बात है तो तेजस्वी को प्रेस के सामने आकर बिहार की जनता को बताना चाहिए कि चार्जशीट में क्या गलतियां हैं। तेजस्वी इस मामले में एक शब्द भी नहीं बोलते हैं और सिर्फ आरोप लगाते हैं कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होने कहा कि तेजस्वी यादव उस वक्त पूरी तरह से बालिग थे जब उन्होंने एक साजिश के तहत महज चार लाख रुपए में पूरी की पूरी एजेंसी खरीद ली थी। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का जब चार मंजिला मकान खरीदा गया, उस समय तेजस्वी बालिग थे।
संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी आदत से मजबूर हैं कि वे कभी भी दो नंबर का धंधा बंद नहीं कर सकते हैं, वे आदतन अपराधी हैं। पिता लालू प्रसाद के चार चार बार चारा घोटाला में जेल जाने के बावजूद तेजस्वी ने उससे सबक नहीं लिया। इतना सब के बावजूद कोई व्यक्ति चार लाख रुपए में कोई फर्जी कंपनी खरीद ले और चार मंजिला मकान खरीदता है तो उसे सामने आकर जनता से बताना चाहिए। तेजस्वी यादव हर बार कहते हैं कि उनको फंसाया जा रहा है तो वे मीडिया के सामने आएं और बताएं कि चार्जशीट में क्या गड़बड़ी है।
उन्होंने कहा कि जो लोग भी अपराध करते हैं उन्हें उस अपराध की सजा मिलती ही है। तेजस्वी ने जो अपराध किए हैं उसकी सजा भी उन्हें मिलेगी। जिस तरह से आज चाचा भतीजा की जोड़ी पूरे बिहार को बर्बाद करने में लगी हुई है उसकी भी सजा आने वाले समय में बिहार की जनता दोनों को देगी।