पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
09-Jun-2023 08:49 PM
By First Bihar
PATNA: चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बनने निकले प्रशांत किशोर ने फिर तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है. प्रशांत किशोर ने आज कहा-अगर तेजस्वी यादव कहें कि क्राइम और क्रिमिनल से मेरा कोई संबंध नहीं है तो समझिये कि ये वैसा ही मामला है कि बाघ ने मांस खाना छोड़ दिया. प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरे बिहार के बालू माफिया सिर्फ एक ही पार्टी के लोग हैं. सारे माफिया राजद के लोग हैं और बिहार को अवैध बालू खनन का केंद्र बना दिया गया है.
बिहार में अवैध बालू खनन पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरा बिहार जानता है कि राज्य स्तर पर बालू माफिया कौन है. आज बिहार में सिर्फ एक पार्टी के लोग हैं जो बालू माफिया का काम कर रहे हैं. उनलोगों ने पूरे बिहार को बालू के अवैध खनन का केंद्र बना दिया है. अब तेजस्वी यादव कहते हैं कि मुझे क्रिमिनल और क्राइम से लगाव नहीं है. इसका मतलब तो यही हुआ कि बाघ ये कहे कि उसे मांस से लगाव नहीं है.
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि इस देश में RJD से ज्यादा क्रिमिनल और क्राइम करने वाले लोग किस पार्टी में है? क्राइम और क्रिमिनल से जुड़े जितने लोग राजद में हैं उतना किसी और पार्टी में नहीं है. बिहार ही नहीं पूरे देश ने देखा है कि राजद के शासनकाल में अपराधियों का किस तरह नंगा नाच होता था.
तेजस्वी को हिन्दी, भोजपुरी, अंग्रेजी कुछ नहीं आती
प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसे आदमी को राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बिठाने की बात की जा रही है जो कुछ नहीं जानता है. तेजस्वी यादव ने जीवन न कुछ पढ़ा न समझा है, सिर्फ बकवास करेगा खड़ा होकर. किसी विषय का ज्ञान है नहीं हैं, कभी जाति पर बोलना है कभी धर्म के नाम पर बोलना है. दूसरी पार्टियों पर बस आरोप-प्रत्यारोप करना है.
बिहार में जितने भी आदमी हैं क्या अनपढ़ आदमी है? क्या मैं बिहार का नहीं हूं मैंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं की है? क्या मैं अंग्रेजी नहीं बोलता हूं फ्रेंच नहीं बोलता हूं? नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्या मुझसे बढ़िया भोजपुरी बोलेंगे? तेजस्वी यादव को न भोजपुरी बोलना आता है न अंग्रेजी बोलना आता है। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर राज्य की जनता के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की जनता पूछती है कि रोजगार कहां गया तो तेजस्वी यादव बोलते हैं कि बीजेपी को रोको. बिहार की जनता पूछती है कि बालू और शराब माफिया क्यों हैं तो वे जातीय जनगणना की बात करके बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाते हैं.