ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / news / तेजस्वी के कुनबे में फिर होगी सेंधमारी? ललन सिंह का दावा-‘भगदड़ मचने वाली...

तेजस्वी के कुनबे में फिर होगी सेंधमारी? ललन सिंह का दावा-‘भगदड़ मचने वाली है लेकिन सब नहीं बताएंगे’

29-Aug-2020 02:37 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हर राजनीतिक दल अपना कुनबा मजबूत करने में जुटा है। टिकटों के दावेदार अपनी सीट कंफर्म कर लेना चाहते हैं इसलिए हर राजनीतिक दल के अंदरखाने कमोबेश भगदड़ जैसी स्थिति है। हांलाकि अब तक जेडीयू ने आरजेडी में बड़ी संेधमारी की है। पहले पांच विधानपार्षद आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए फिर कई विधायकों ने भी जेडीयू का दामन थाम लिया। 

हांलाकि आरजेडी ने भी जेडीयू में सेंधमारी की और श्याम रजक की घर वापसी करा ली। सेंधमारी सिलसिला जारी रहने वाला है इसके संकेत आज जेडीयू सांसद ललन सिंह ने दे दिये हैं। ललन सिंह ने दावा किया है कि आरजेडी में बड़ी भगदड़ मचने वाली है। उन्होंने कहा कि सारी बातें मैं नहीं बताउंगा। दरअसल आज जेडीयू कार्यालय में एक मिलन समारोह आयोजित था जिसमें पूर्व डीजी सुनील कुमार और आरजेडी नेता हर्षवर्धन को ललन सिंह ने जेडीयू की सदस्यता दिलायी। 

मिलन समारोह में ललन सिंह ने तेजस्वी पर भी हमला बोला। तेजस्वी के चुनाव टालने की मांग पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को कोई अंदाज नहीं है। क्या बोल रहे हैं, तेजस्वी यादव के बोल देने से होगा। जो विद्यार्थी परीक्षा से पहले नहीं पढ़ता है, वो तारीख बढ़ाने की मांग करता है। अगर बोलेंगे, तो नहीं टिकट भी बांटना है, धनार्जन भी करना है।