ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद

यात्रियों को न्यू भागलपुर स्टेशन, भागलपुर जंक्शन का एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से संवर्धन, बड़हरवा-भागलपुर तीसरी और चौथी लाइन, रामपुरहाट-दुमका-भागलपुर रेल दोहरीकरण, साप्ताहिक अंग एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन जैसी सौगात मिलने की उम्मीद है।

Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Vande Bharat Express : पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (GM) मिलिंद देउस्कर आज भागलपुर स्टेशन का औपचारिक निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण का मुख्य आकर्षण भागलपुर से हावड़ा तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन और अन्य लंबित रेलवे विकास योजनाओं का जायजा लेना है। उनका कार्यक्रम दोपहर 12.45 बजे से सवा दो बजे तक निर्धारित है।


इस दौरान जीएम कोचिंग यार्ड रिमॉडलिंग, क्रू लॉबी, रनिंग रूम और होली-छठ के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए बने दो मंजिला स्थाई होल्डिंग एरिया का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद वे पत्रकारों से भी मुखातिब होंगे और यात्रियों के लिए नई सुविधाओं और ट्रेनों के विस्तार से जुड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।


भागलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की योजना यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा साबित होगी। यह ट्रेन उच्च गति और बेहतर सेवाओं के साथ हावड़ा और भागलपुर के बीच यात्रा को तेजी से और आरामदायक बनाएगी। इसके साथ ही, जीएम न्यू भागलपुर स्टेशन और भागलपुर जंक्शन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से विकसित करने, बड़हरवा से भागलपुर तक तीसरी और चौथी लाइन बिछाने, रामपुरहाट-दुमका-भागलपुर रेल दोहरीकरण, साप्ताहिक अंग एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने, और लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का भागलपुर तक विस्तार करने जैसी लंबित परियोजनाओं पर भी अपडेट देंगे।


भीड़भाड़ वाले समय को देखते हुए, जीएम भागलपुर और साहिबगंज के बीच पैसेंजर (लोकल) ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार लोकल ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं। ये कदम यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे।


निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जीएम के साथ पूर्व रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनमें मालदा DRM मनीष कुमार गुप्ता शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान जीएम भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड का विंडो निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान वे गोड्डा में बन रहे कोचिंग यार्ड, रामपुरहाट-दुमका रेलखंड, दुमका और देवघर स्टेशन, पिटलाइन तथा बांका का निरीक्षण करेंगे और फिर स्पेशल सैलून से भागलपुर लौटेंगे।


भागलपुर में रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन और प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया और कोचिंग यार्ड की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। स्टेशन भवन का रंग-रोगन कर दिया गया है और सभी सुविधाओं को निरीक्षण के लिए तैयार किया गया है।


पूर्व रेलवे अधिकारियों का कहना है कि GM मिलिंद देउस्कर का यह निरीक्षण यात्रियों के लिए सुविधाओं और विकास योजनाओं की गति को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आने वाले समय में यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस, नई ट्रेनें, बढ़ी हुई बोगी क्षमता, और बेहतर स्टेशन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस निरीक्षण से यह स्पष्ट है कि भागलपुर रेलवे नेटवर्क में यात्रियों की सुविधा और उच्च गति ट्रेन सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।