ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

तेजस्वी यादव पर बरसे सुशील मोदी, कोरोना संकट पर बोले- बिहार के गरीब हवाई जहाज से लाए बीमारी

तेजस्वी यादव पर बरसे सुशील मोदी, कोरोना संकट पर बोले- बिहार के गरीब हवाई जहाज से लाए बीमारी

15-Apr-2020 08:17 PM

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के सीनियर लीडर सुशील कुमार मोदी ने बिहार में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होनें आरजेडी-कांग्रेस को विपत्ति की इस घड़ी में ओछी राजनीति नहीं करने की नसीहत दी है। उन्होनें कहा कि संक्रामक बीमारी न मजहब देखती है, न अमीरी-गरीबी, उससे निपटने में भी भेदभाव की ओछी राजनीति करने वाले दल इंसानियत के गुनहगार माने जायेंगे।


डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के गरीब लोग भी अब हवाई यात्रा करते हैं। वे बैलगाड़ी और बस से सफर कर खाड़ी के देशों में रोजगार पाने नहीं जाते। इनमें से बड़ी संख्या में जो कोरोना संक्रमित लोग राज्य के विभिन्न जिलों में लौटे, उनकी लापरवाही से इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई कमजोर हुई।उन्होनें अपने ट्वीट में आगे कहा कि सीवान के एक ही परिवार के 23 लोग तथा मुंगेर में एक व्यक्ति के कारण 13 लोग संक्रमित हुए और पूरे इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो संक्रामक बीमारी न मजहब देखती है, न अमीरी-गरीबी, उससे निपटने में भी भेदभाव की ओछी राजनीति करने वाले दल इंसानियत के गुनहगार माने जायेंगे। 


वहीं उन्होनें विपक्षी दल आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने साथ ही कहा कि जिन लोगों ने सत्ता में आने पर करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बनायी, काम के बदले जमीनें लिखवायीं और जांच एजेंसियों को अपनी अकूत अमीरी का बिंदुवार ब्योरा नहीं दिया, वे इस मुश्किल दौर में अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति का कुछ हिस्सा दान करने के बजाये सरकार और समाज के योगदान की अनदेखी कर रहे हैं। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस ने अपने राज में गरीबी तो दूर नहीं की, परंतु उद्योग व्यापार करने वाले लोगों के खिलाफ भड़का कर लाखों लोगों का पलायन अवश्य कराया। ये लोग आज भी बांटने वाली मानसिकता से बयानबाजी कर रहे हैं। 


बता दें कि कोरोना क्राइसिस के बीच अब तक आउट ऑफ फ्रेम दिख रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल देर रात अचानक से आधी रात को अवतरित हुए । नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आधी रात के वक्त जो वीडियो साझा किया है उसमें वह हाथ जोड़कर सरकारों से विनती करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी ने कहा है कि अगर सरकार सोचती हैं कि गरीबों के खाते में महज 500 रुपये डालकर या उन्हें मुट्ठी भर दाल चावल का लालच देकर बहला लेगी तो यह गलत है। मैं सरकारों से प्रार्थना कर रहा हूं की कोरोना से कोई मरे ना मरे लेकिन करोड़ों गरीब लोग घर में भूखे मर जाएंगे। इसलिए सरकार को गरीबों के घरों में राशन भिजवाना चाहिए। तेजस्वी ने जिस तरह से कोरोना महामारी के बीच अपनी राय पहली बार वीडियो संदेश के जरिए जारी रखी है।  


तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी हवाई जहाज वाले लेकर आए हैं और भुगतना पैदल चलने वाले लोगों को पड़ रहा है। पासपोर्ट वाले लोग इसे लेकर आए और इसका खामियाजा बीपीएल राशन कार्ड वाले भुगत रहे हैं। तेजस्वी ने देश में कोरोना महामारी फैलाने का ठीकरा अमीरों के ऊपर फोड़ते हुए कहा है कि अमीरों की शान और शौकत के कारण बीमारी का हर्जाना बेचारे करोड़ों गरीब लोग भुगत रहे हैं। महामारी के बीच तेजस्वी अमीर-गरीब की बात कर अपना वोट बैंक साधने की कोशिश करते दिखे।