ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / लालू-राबड़ी शासन में 90 करोड़ का बाढ़ राहत घोटाला हुआ, अब तेजस्वी यादव...

लालू-राबड़ी शासन में 90 करोड़ का बाढ़ राहत घोटाला हुआ, अब तेजस्वी यादव पीड़ितों के बीच फोटो खिंचवा रहे

22-Jul-2020 07:35 PM

PATNA : लालू राबड़ी के शासनकाल में 90 करोड़ रुपए का बाढ़ राहत घोटाला हुआ था और तेजस्वी यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर अब फोटो खिंचवा रहे हैं। यह आरोप बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने नेता प्रतिपक्ष पर लगाया है। तेजस्वी यादव के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरे के बाद सुशील मोदी का यह बड़ा हमला है। 


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि तेजस्वी यादव को बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर फोटो खिंचवाने से पहले सीएजी की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए। जिस रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि बिहार के अंदर कैसे केंद्र सरकार की तरफ से मिली बाढ़ सहायता राशि में से 90 करोड़ का फर्जीवाड़ा कर दिया गया। साल 1996 से 1999 के बीच लालू-राबड़ी सरकार ने चारा घोटाले की तरह राहत घोटाला किया। जिन 15 जिलों में बाढ़ नहीं आई वहां भी राहत राशि के नाम पर लूट मचा दी। 


डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि बाढ़ राहत घोटाले की राशि से उन्होंने कितनी की बेनामी संपत्ति बनाई इसकी जानकारी साझा करें। सुशील मोदी ने कहा है कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान क्यों नहीं हुआ? तत्कालीन जल संसाधन मंत्री के हाथ किसने बांध रखे थे? यह कई ऐसे सवाल है जिस पर तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिए।