सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
21-May-2021 02:50 PM
PATNA : बिहार के ग्रामीण इलाकों में हो रही मौत पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर की है. तेजस्वी ने नीतीश सरकार के ऊपर आंकड़ों की हेराफेरी करने और गलत रिपोर्ट पेश करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बिहार के ग्रामीणों इलाकों में हजारों लोगों की मौत हो गई है. लेकिन सरकार इन आंकड़ों को छिपा रही है.
शुक्रवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "कोरोना संक्रमण के कारण बिहार के गाँवो-टोलों में बहुत ही भयावह और ख़तरनाक हालात है। कहीं कोई जाँच-परख नहीं। दवा,अस्पताल और डॉक्टर तो बहुत दूर की बात है. हज़ारों लोग मारे जा चुके है, जालसाज नीतीश सरकार आँकड़ो का प्रबंधन कर मस्त है। मर रहे लोग, जल रहे शव इनके लिए संख्या भी नहीं है."
एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि "मुज़फ़्फ़रपुर के सरमसपुर में 37 और हाजीपुर के घोसवर गांव में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हज़ारों ऐसे गाँव है जहाँ औसतन 10 से अधिक मौतें हो चुकी है। गाँवो में कोरोना के लक्षण वाले लाखों मरीज़ है लेकिन कोई जाँच नहीं।कोई परवाह नहीं। बेशर्म नीतीश सरकार कागजों और आँकड़ो में ही चल रही है।"
नीतीश सरकार की कार्यशैली पर तेजस्वी यादव ने यह सवाल खड़ा किया है. तेजस्वी का मानना है कि कहीं न कहीं सरकार लोगों के सामने गलत आंकड़े पेश कर रही है. वास्तविक सच्चाई कुछ और ही है. सूबे के ग्रामीण इलाकों में स्थिति बुल्कुल भी ठीक नहीं है. बिहार के हजारों ऐसे गांव हैं, जहां औसतन 10 लोगों की मौत हुई है लेकिन मौत के ये आंकड़े बिहार सरकार के रिकार्ड में नहीं है.