ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / बिहार में नेताओं के शह पर अपराधी बेखौफ, तेजस्वी बोले..नीतीश के संरक्षण में...

बिहार में नेताओं के शह पर अपराधी बेखौफ, तेजस्वी बोले..नीतीश के संरक्षण में हो रहा अपराध

28-May-2020 12:44 PM

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर आज सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. कहा कि  बिहार में कानून व्यवस्था को कोई खौफ नहीं है. बिहार में नेताओं के शह पर अपराधी बेखौफ है. खुलेआम रंगदारी मांग रहे हैं. लेकिन अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है. तेजस्वी ने यहां तक आरोप लगा दिया कि नीतीश कुमार के संरक्षण में ही अपराध हो रहा है. 

नीतीश के कथनी और करनी में फर्क

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के कथनी और करनी में बहुत फर्क है. जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय पर रंगदारी और अपहरण का हाल ही मामला आया था. उसके बाद ट्रिपल मर्डर में नाम आया है. विधायक गोपालगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को धमकी दे रहा है. लेकिन पुलिस और डीजीपी कहते है कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. इस विधायक पर ऐसा कोई भी धारा नहीं बचा है जो नहीं लगा हो. उसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है. 

नीतीश कुमार के सरंक्षण में हो रहा अपराध

तेजस्वी ने कहा कि जंगल राज की बात करने वाले 2005 से लेकर 2020 तक का आंकड़ा निकाल ले. दोनों में तुलना कर ले. एनडीए के शासन में क्राइम अधिक हुआ है. हम तो विपक्ष में है. जनता ने सजा भी इसको लेकर दी,लेकिन उस समय जंगल राज था तो क्या अब मंगल राज है. तेजस्वी ने कहा कि देश में लॉकडाउन को लेकर कोई पहले से तैयारी नहीं थी. जिसका खामियाजा प्रवासी मजदूरों को उठाना पड़ रहा है.