ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा Supaul news : शादी की खुशियों के बीच मातम, छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना

तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए मांगा विशेष दर्जा और पैकेज, बोले- नीतीश जनादेश के अपमान के एवज में हमारी मांग का करें समर्थन

तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए मांगा विशेष दर्जा और पैकेज, बोले- नीतीश जनादेश के अपमान के एवज में हमारी मांग का करें समर्थन

23-May-2020 01:15 PM

PATNA :बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लॉकडाउन के बीच कभी बिहार के सीएम नीतीश कुमार का मुद्दा रहे बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा और स्पेशल पैकेज की मांग कर डाली है। तेजस्वी ने बिहार के विशेष राज्य के दर्जा को अपने पार्टी का मुद्दा बताते हुए कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार जनादेश के अपमान के एवज में कम से कम बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के हमारे मांग का समर्थन करें। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला ग़रीब राज्य है। 15 वर्षों की एनडीए सरकार की विफलताओं के चलते नीति आयोग के सभी महत्वपूर्ण सत्तत विकास सूचकांकों में सबसे निचले पायदान पर रहने और अब इस महामारी के संकट के कारण बिहार को वैध रूप से विशेष राज्य का दर्जा, एक विशेष समावेशी वित्तीय और चिकित्सा पैकेज की आवश्यकता है।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार के संसाधन सीमित है। बीजेपी के नेतृत्व में 15 साल से चली आ रही नीतीश सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में विविधता लाने, इंडस्ट्री लगाने, रोज़गार सृजन करने और आधारभूत ढाँचे को बदलते आधुनिक समय की ज़रूरतों के हिसाब से बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया।। 


तेजस्वी ने कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट करोड़ों ग़रीबों और निम्न आय समूहों के लिए अकल्पनीय, असहनीय और उनके अस्तित्व के लिए पीड़ादायक होगा। हमारी पुरज़ोर माँग है कि इस संकट की घड़ी में ड़बल इंजन सरकार बिहार को अविलंब विशेष राज्य का दर्जा दें। मुझे उम्मीद है डबल इंजन सरकार और माननीय मुख्यमंत्री कम से कम जनादेश अपमान की एवज में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की हमारी मांग पर केंद्र सरकार को राजी करेंगे।