ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत

Home / news / तेजस्वी ने CM नीतीश को दिया सुझाव, कोरोना उन्मूलन कोष में विधायकों का...

तेजस्वी ने CM नीतीश को दिया सुझाव, कोरोना उन्मूलन कोष में विधायकों का 50 लाख नहीं 1 करोड़ रुपये ले सरकार

10-Apr-2020 11:02 AM

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को सुझाव दिया है कि वे कोरोना कोरोना उन्मूलन कोष में विधायकों का 50 लाख नहीं 1 करोड़ रुपये सरकार ले। साथ ही तेजस्वी ने अपने बाकी बचे कार्यकाल के वेतन का 50 फीसदी कोरोना उन्मूलन कोष में देने का एलान किया है।


तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार ने आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि का 50 लाख रुपए कोरोना उन्मूलन कोष में लेने का जो निर्णय किया है। कृपया उसे एक करोड़ कर लिया जाए लेकिन उसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि विधायक निधि का वह 1 करोड़ रुपए संबंधित विधायक के क्षेत्र/अनुमंडल में ही जांच-उपचार संबंधित स्वास्थ्य उपकरणों एवं हेल्थ इंफ़्रास्ट्रक्चर पर खर्च हो।तेजस्वी यादव ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं, समाधानों और मांगों की अधिकारियों से ज़्यादा सटीक और वास्तविक जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को अधिक होती है। अतः कोरोना से हर स्तर पर लड़ने में जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों और सार्वजनिक अनुभव को प्राथमिकता दी जाए।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने सभी विधायकों का 15 फ़ीसदी वेतन काटकर कोरोना उन्मूलन कोष में जमा करने का निर्णय लिया है। मैं अपने बाक़ी बचे इस कार्यकाल तक अपने वेतन का 50 फ़ीसदी कोरोना उन्मूलन कोष में देने की घोषणा करता हूं।इससे पहले तेजस्वी यादव कोरोना संकट में सबसे पहले अपना एक माह का वेतन और विधायक निधि का 50 लाख देने ही पहल और कोरोना पीड़ितों के आइसोलेशन वार्ड के लिए सरकारी आवास देने का प्रस्ताव पहले ही कर चुके है।