बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Oct-2019 11:55 AM
PATNA : BJP-JDU में बढ़ती तल्खी के बीच तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी ने नीतीश को रंग बदलने वाले गिरगिट करार देते हुए कहा है कि महागठबंधन के दरवाजे उनके लिए हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं. सिर्फ राजद ही नहीं बल्कि देश के तमाम धर्मनिरपेक्ष दल नीतीश जैसे मौकापरस्त नेता को नकार चुके हैं.
एक इंटरव्यू में बोले तेजस्वी
एक समाचार एजेंसी को दिये गय़े इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के सेक्यूलर दलों के साथ वापस लौटने की सारी संभावनायें खत्म हो चुकी हैं. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश ने RSS और भाजपा को अपना जनाधार बढ़ाने में मदद की और समाजवादी मुहिम को खत्म करने की साजिश रची. नीतीश कुमार ने धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद का जीवन भर के लिए साथ छोड़ दिया है. उन्होंने न सिर्फ राजद के साथ विश्वासघात किया बल्कि राजनीति को भी कलंकित कर दिया. धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ अब उनकी वापसी संभव नहीं है.
महागठबंधन में कोई विवाद नहीं
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में उनके महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है. हालांकि बिहार में अभी पांच विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. उपचुनाव में सीट नहीं मिलने से खफा जीतन राम मांझी की पार्टी हम और वीआईपी पार्टी ने महागठबंधन से अलग अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. तेजस्वी ने कहा कि ये उप चुनाव है और इसमें चुने गये विधायक का कार्यकाल एक साल का भी नहीं होगा. लिहाजा इसके आधार पर महागठबंधन में टूट की बात कहना गलत है.