ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / RCP टैक्स की वजह से टूटा सत्तर घाट पुल, तेजस्वी बोले.. मंत्री नंदकिशोर...

RCP टैक्स की वजह से टूटा सत्तर घाट पुल, तेजस्वी बोले.. मंत्री नंदकिशोर यादव को बर्खास्त करें नीतीश

16-Jul-2020 10:14 AM

PATNA : गोपालगंज में सत्तर घाट पुल टूटने के बाद तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं. तेजस्वी  यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि आरसीपी टैक्स के कारण बिहार में पुल टूट रहे हैं. पुल कुल किन हालातों में टूटा इसकी पूरी जांच होनी चाहिए. लेकिन उसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्री नंदकिशोर यादव पर एक्शन लें. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को तुरंत नंदकिशोर यादव को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में पुल टूटने आम बात हो गई है. इसके पहले कहलगांव में उद्घाटन के एक दिन पहले बांध टूट गया था. बिहार में चूहे बांध तोड़ देते हैं और यहां 15 साल में सरकार 55 घोटालों का रिकॉर्ड बना देती है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में आरसीपी टैक्स देकर ट्रांसफर पोस्टिंग जब तक होता रहेगा तब तक पुल टूटते रहेंगे.


नेता प्रतिपक्ष ने पुल निर्माण करने वाली वशिष्ठा कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने और पुल के निर्माण में खर्च आए 264 करोड़ की रिकवरी किए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि  अक्सर ऐसे मामलों में छोटी मछलियों पर कार्रवाई होती है और क्योंकि बड़ी मछलियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त होता है. नीतीश सरकार में यह ट्रेंड शुरू हो चुका है कि पुल बने और टूट जाए. बिहार  में हर तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है.

नीतीश सरकार ने 15 साल के शासन में कुछ भी नहीं किया. 15 साल में 16 हजार बलात्कार के मामले सामने आए. लॉकडाउन पीरियड में महिला और बच्ची के साथ बलात्कार हो रहा है. बिहार में विकास की गंगा बह रही है क्योंकि नीतीश कुमार थक गए हैं.



तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें नंदकिशोर यादव को बर्खास्त करना चाहिए. स्वास्थ्य मंत्री के पद से मंगल पांडे को बर्खास्त नहीं किए जाने का नतीजा बिहार देख रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार नेगेटिव आए हैं यह राहत की बात है लेकिन कम से कम उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया और जनता को संबोधित करना चाहिए.