ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / तेजस्वी से नाराज राजद के जिलाध्यक्ष रालोसपा में शामिल, उपेंद्र कुशवाहा ने दिया...

तेजस्वी से नाराज राजद के जिलाध्यक्ष रालोसपा में शामिल, उपेंद्र कुशवाहा ने दिया टिकट

11-Oct-2020 06:23 PM

By Manoj

SHEOHAR :  विधानसभा चुनाव को लेकर जहां रणभेरी बज चुकी है और सभी योद्धा मैदान में उतरने लगे हैं. टिकट बंटवारे में जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला है, वह अपनी ही पार्टी के खिलाफ जा रहे हैं. ऐसे में शिवहर जिला में एक बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा राजद पर हो रहा है. तेजस्वी से नाराज शिवहर से राजद के जिलाध्यक्ष रालोसपा में शामिल हो गए हैं.


राजद कार्यकर्ता पूरी जी तौर से मेहनत कर पार्टी नेतृत्व  द्वारा दिए गए प्रत्याशी चेतन आनंद के पक्ष में जुट गए हैं लेकिन अभी भी सेनापति की कमी खल रही है. दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए जैसे ही शिवहर और बेलसंड विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषणा हुआ वैसे ही राजद के जिला अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह राजद से अपने आप को बाहर करते हुए  बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से रालो सपा के टिकट पर मैदान में कूद गए.  ऐसे में सवाल उठता है कि शिवहर मेरे बगैर राजद के जिला अध्यक्ष के पार्टी प्रत्याशी किस तरह से चुनावी रणनीति तय करेंगे.


शिवहर से जहां राजद ने पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं बेलसंड से पूर्व विधायक संजय गुप्ता को राजद प्रत्याशी के रूप में उतारा है.  राजद के बागी जिला अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह तरियानी प्रखंड से आते  जो बेलसंड से विधानसभा से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में राजद  कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व पर टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब राजद के जिला अध्यक्ष पद की पद पर किसे बैठाया जाता है.


कुछ जानकार लोग मांगते हैं कि राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित कुमार दीपू पुनः राजद की कमान संभाल सकते हैं क्योंकि उनका लंबा अनुभव रहा है.  ऐसे में जहां राजद प्रत्याशी चेतन आनंद शिवहर में लगातार दौरा रहे हैं और कल उनका नामांकन भी है अब देखना दिलचस्प होता है कि राजद नेतृत्व शिवहर में किसे जिला अध्यक्ष पद पर सुशोभित करता है.