अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Dec-2020 09:53 AM
By Ganesh Samrat
PATNA :बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद जदयू एमएलसी और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने हमला बोला है.
नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'दफा 420 के आरोपी को जेहन में संजो लेना चाहिए यह झारखंड नहीं, जहां गबन के सजायाफ्ता को बंगले के सुख से नवाजा जाता है यह बिहार है, यहाँ कानून की नजर में सब समान हैं वैसे आपको तो कोर्ट में दंडवत होने का सुख प्राप्त है ही हत्या, फ्रॉड तक के आरोपी हैं फिर बेचैनी काहे? '
एक और ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि 'कानून उल्लंघन तो फितरत हो गई है दागी और उनके कुनबे की घोटाला और जेल प्रवास तो जैसे वंशानुगत गुण हों पितागबन के आरोप में सजायाफ्ता हो होटवार में कैद और खुद पटियाला कोर्ट में दंडवत फिर भी नियमों की धज्जियाँ उड़ाने को बेताब खैर कानून तो अपना काम करेगा ही'
बता दें कि 5 नवंबर को तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पटना के गांधी मैदान में नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर धरना दिया था.इस दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव और उनके 18 समर्थकों और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति धरना देने का केस दर्ज किया है.