ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / तेजस्वी ने पूछा- क्या लाशों के ढ़ेर पर चुनाव करवाएंगे नीतीश कुमार और...

तेजस्वी ने पूछा- क्या लाशों के ढ़ेर पर चुनाव करवाएंगे नीतीश कुमार और बीजेपी

15-Jun-2020 12:34 PM

By GANESH SAMRAT

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने पूछा है कि क्या नीतीश कुमार और बीजेपी लाशों के ढ़ेर पर चुनाव कराएंगे?


तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के आवास से चंद कदमों की दूरी पर पीएमसीएच है, एनएमसीएच है लेकिन उन्होनें लॉकडाउन के में एक बार भी वहां जाने की जहमत नहीं उठायी। वहां जाकर जमीनी हकीकत जानने की कोशिश नहीं की। कोरोना के मरीजों के लिए जहां तक वेंटिलेटर का सवाल है, बिहार की आबादी के मुताबिक डबल इंजन की सरकार ने इतने वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए हैं क्या ?


तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार का सारा ध्यान चुनाव पर है। कोरोना मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। देश में कोरोना जांच की सबसे धीमी रफ्तार बिहार में है। जिनमे कोरोना के लक्षण पाए जा रहे हैं उनकी भी जांच नहीं हो पा रही है। सरकार के डोर टू डोर स्क्रीनिंग के दावों का क्या हुआ , कहा गये वो आंकड़े ? दूसरे प्रदेश से आए लोगों का जांच हुई की नहीं। लगभग 30 लाख मजदूर बिहार लौटे है उनकी जांच भी करानी है उन्हें रोजगार भी देना है लेकिन सरकार सब जगह फेल्योर है।