Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
13-Jul-2020 10:37 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण को लेकर सियासत लगातार गरम है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज नए सिरे से आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के सत्तासीन बड़े नेता कोरोना से जुड़ी जानकारी में हेरफेर कर रहे हैं और असलियत को छिपा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पारिवारिक सदस्यों समेत सीएम आवास में 85 लोग पॉजिटिव पाए गए। 24 घंटे डिप्टी सीएम सुशील मोदी के साथ रहने वाले निजी स्टाफ और अनेक लोग संक्रमित पाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद सही जानकारी सामने नहीं आ रही। कैसे यादव का आरोप है कि बिहार में कोरोना संक्रमण से जुड़ी जानकारियों को छिपाया जा रहा है।
तेजस्वी यादव लगातार यह कह रहे हैं कि बिहार में कोरोना को हल्के तरीके से लेने के पीछे सरकार का मकसद विधानसभा चुनाव कराने का है। प्रतिपक्ष लगातार का आरोप लगा रहे हैं कि बिहार में चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंकड़ों के साथ खेल कर रहे हैं। तेजस्वी का कहना है कि बिहार में मौजूदा हालात चुनाव के लिए संकेत नहीं दे रहे लिहाजा अगर जरूरत पड़े तो विधानसभा चुनाव की बजाय राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
जरूरत पड़े तो राष्ट्रपति शासन लगे
तेजस्वी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार और बीजेपी को ये लग रहा है कि कोरोना से कोई समस्या नहीं है तो चुनाव पारंपरिक तरीके से होना चाहिए. फिर अगर चुनाव हो तो सभी दलों के लिए पर्याप्त व्यवस्थ हो. सभी पार्टियों को पारंपरिक तरीके से चुनाव प्रचार की अनुमति मिले. अभी जिस वर्चुअल तरीके से प्रचार की बात की जा रही है उससे अमीरों को लाभ मिलेगा. बीजेपी और जेडीयू पूंजीपतियों की पार्टी है और उनके पास प्रचुर संसाधन हैं. चुनाव प्रचार के पारंपरिक माध्यमों पर रोक लगी तो लोकतंत्र को चोट पहुंचेगी. आरजेडी नेता ने कहा कि चुनाव टलने के कारण राज्य में उत्पन्न संवैधानिक स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि वे पिछले चार महीने से लगातार कह रहे हैं कि बिहार में ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्ट कराये जायें. इसके साथ ही इलाज के लिए बेहतर इंतजाम किये जायें. लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी. नीतीश सरकार कोरोना और प्रवासी मजदूरों के मामले को संभालने में पूरी तरह फेल रही. इसके कारण पूरे राज्य में अव्यवस्था फैल चुकी है.
महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बातचीत शुरू
तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में किसी तरह के मतभेद को नकारते हुए कहा कि सीट शेयरिंग से लेकर क़ॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर बातचीत शुरू हो गयी है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि महागठबंधन की पार्टियां आपस में सारे मामलों को सुलझा लेगी. तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी का इतिहास रहा है कि वह अपनी सहयोगी पार्टियों को साथ लेकर चली है. लेकिन ये भी अहम है कि गठबंधन में आरजेडी की भावनाओं का भी ख्याल रखा जाना चाहिये. तेजस्वी ने फिर दुहराया कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के दावेदार वे ही होंगे.
आरजेडी सभी वर्गों को देगी प्रतिनिधित्व
तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आरजेडी समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देगी. उन्होंने कहा कि बिहार का विकास तब तक नहीं हो सकता जब तक सभी वर्गों को सही प्रतिनिधित्व नहीं मिले. उनकी पार्टी चुनाव में भी इसका ख्याल रखेगी.