ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

तेजस्वी ने डबल इंजन सरकार से पूछा सवाल, कोरोना योद्धाओं को क्यों नहीं मिल रहे सुरक्षा उपकरण

तेजस्वी ने डबल इंजन सरकार से पूछा सवाल, कोरोना योद्धाओं को क्यों नहीं मिल रहे सुरक्षा उपकरण

06-Apr-2020 11:51 AM

PATNA : बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर डबल इंजन सरकार पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने पूछा है कि आखिर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा किट क्यों नहीं मिल रहे हैं।


मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछा है। उन्होनें ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना की जांच के अभाव में बिहारवासी तड़प-तड़प कर मर रहे है। अब भी कोरोना योद्धा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को पर्याप्त जाँच व सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए है। ड़बल इंजन सरकार क्या कर रही है?


तेजस्वी ने सवाल उठाया है कि कोरोना की इस भयावह स्थिति का बिहार में जिम्मेवार कौन जिसमें बिहार कोरोना की लड़ाई में असहाय दिख रहा है। उन्होनें कहा कि बिहार से छह केन्द्रीय मंत्री, बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी मिलाकर बिहार के पचास सांसद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और और बिहार के उपमुख्यमंत्री मिल कर तय करें कि बिहार की इस स्थिति की जिम्मेवार कौन हैं जहां कोरोना जांच के अभाव में ही महिला की मौत हो जाती है।


तेजस्वी बार-बार जहां कोरोना टेस्ट किट की कमी और कोरोना वॉर के फ्रंटलाइन योद्धाओं डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के सुरक्षा का मुद्दा  उठा रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए जरूरी    N95 मास्क और पीपीई किट देने की मांग वे बार-बार सरकार से कर रहे हैं। यहां तक कि जब सीएम नीतीश कुमार ने ये मुद्दा जब पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के दौरान उठाया था तो तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार का समर्थन भी किया था और केन्द्र सरकार से बिहार सरकार को जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की थी।


बता दें कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के मुताबिक रविवार को बिहार को 15 हजार मास्क और किट मिले। जबकि  केंद्र सरकार से  5 लाख की डिमांड की गई थी. जिसमें से अब तक मात्र 4 हजार ही मिले हैं।