ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / तेजस्वी ने डबल इंजन की सरकार को धिक्कारा, बोले- मजदूरों के साथ दोयम...

तेजस्वी ने डबल इंजन की सरकार को धिक्कारा, बोले- मजदूरों के साथ दोयम दर्जे का हो रहा व्यवहार

16-May-2020 03:40 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यूपी के औरैया में हुए सड़क हादसे में 25 मजदूरों की मौत की घटना से मर्माहत हैं। बिहार में कोरोना संकट के बीच बाहर रहने के बाद पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया में वीडियो ट्वीट करते हुए औरैया सड़क हादसे में मजदूरों की दर्दनाक मौत  मौत के बाद डबल इंजन की सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर यह मजबूत सरकार 53 दिन बाद भी अपने श्रमवीरों को सुरक्षित घर नहीं पहुंचा सकती तो धिक्कार है। मज़दूर भाईयों ने 35 दिन सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया, जहां थे भूखे-प्यासे वहीं रहे लेकिन किसी ने उनकी कोई सुध नहीं ली। जब उन्होंने वापसी की मांग की तो इन्होंने हाथ खड़े कर दिए। 


उन्होनें सवालिया लहजे में कहा कि अपने राज्य के नागरिकों को कोई सरकार ऐसा सुलूक कर सकती है? क्या ग़रीब मज़दूर भाईयों की इस दशा की ज़िम्मेवार ड़बल इंजन सरकार नहीं है? भारतीय रेलवे के पास 12000 से अधिक रेलगाड़ियां है और रेलवे की प्रतिदिन 2 करोड़ से अधिक लोगों को लाने-ले जाने की क्षमता है। सरकार सभी नियमों का पालन करते हुए क्यों नहीं युद्धस्तर पर उस सेवा का उपयोग करती? 


तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत मां के प्यारे श्रमिकों को सरकार द्वारा दोयम दर्जे का नागरिक क्यों समझा जा रहा है?क्या ऐसी दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का ज़िम्मेवार सरकार नहीं है? दुर्घटना में मारे गए श्रमिको के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे।


इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मजदूरों की मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होनें मजदूरों की मौत के लिए सीधे तौर पर सरकार की नीतियों को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होनें कहा है कि मजदूरों के साथ ये महज एक हादसा नहीं है बल्कि  उनकी हत्या है। सरकार ने गरीब लाचार मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। भूखे मजदूर अपने घरों की ओर वापसी कर रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों को लाने की व्यवस्था भी नहीं कर रही है। हजारों की संख्या में हजारों किलोमीटर चल कर मजदूर पैदल ही घर आ रहे हैं। ऐसे में इस हादसे की पूरी जवाबदेही सरकार की बनती है। लालू यादव ने सरकारों को नसीहत देते हुए कहा है कि सब जानते हैं कि गरीबी अभिशाप है। गरीब के लिए सरकार भगवान का रुप होती है। अगर सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया तो गरीबों का भरोसा सरकार पर से उठ जाएगा।


बता दें कि उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में आज एक सड़क हादसे में 25 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट में 20 लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा आज सुबह तड़के तीन बजे हुआ। दो ट्रकों की भिड़ंत होने पर इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में मरने वाले ज्यादातर मजदूर यूपी और बिहार के रहने वाले थे।