Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
01-Jun-2020 05:04 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भले ही एलान के बावजूद गोपालगंज नहीं जा सके हों लेकिन अब उनके बाद बीजेपी के नेताओं को भी वोट बैंक की याद आने लगी है. बीजेपी के सांसद विवेक ठाकुर ने मंगलवार को गया के सिंदुआरी गांव जाने का एलान किया है. गया के सिंदुआरी में पिछले दिनों 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी.
बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर मंगलवार को सिंदुआरी पहुंचेंगे. जहां वह मृतक उदय शर्मा और गिरिजेश कुमार कौशिक के परिजनों से मुलाकात करेंगे. विवेक ठाकुर उसके बाद गया में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे. गया के खिजरसराय में पिछले दिनों मारे गए मुकेश कुमार के परिजनों से भी वह मुलाकात करेंगे. आपको बता दें कि सिंदुआरी में वर्चस्व की लड़ाई के कारण भूमिहार जाति से आने वाले लोगों की हत्या कर दी गई थी. लॉकडाउन के कारण कोई भी बीजेपी का नेता वहां नहीं पहुंच पाया था लेकिन अब विवेक ठाकुर सिंदुआरी जा रहे हैं.
बिहार की राजनीति में भूमिहार वोट बैंक को बीजेपी से जुड़ा हुआ माना जाता है. ऐसे में चुनावी आहट के साथ अपने-अपने वोट बैंक को बचाए रखने की तैयारी शुरू हो गई है. तेजस्वी यादव एक तरफ जहां गोपालगंज नरसंहार को लेकर यादव वोट बैंक के कारण सरकार पर हमलावर हैं. वहीं अब विवेक ठाकुर सिंदुआरी जा रहे हैं. अब देखना होगा कि बीजेपी सांसद सरकार में होने के कारण हत्याकांड पर अपना रुख कड़ा करते हैं या फिर उनका मिजाज नरम ही रहता है.