सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
25-May-2021 08:38 PM
PATNA : बिहार इन दिनों कोरोना महामारी की मार झेल रहा है. भले ही बिहार में संक्रमण थोड़ा काम हुआ है लेकिन यहां राजनीति चरम पर है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पहली कक्षा में एडमिशन कराने के लिए स्कूल में आवेदन दिया गया है. हैरानी की बात है की जिस स्कूल में जेडीयू ने तेजस्वी के एडमिशन के लिए आवेदन दिया है, उसी स्कूल में लालू यादव ने भी अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल की थी.
जेडीयू नेता और धानसभा क्षेत्र प्रभारी धीरज कुमार ने शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में चल रहे प्रवेश उत्सव अभियान में नामांकन के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आवेदन दिया है. राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित एक स्कूल में तेजस्वी के एडमिशन के लिए एप्लीकेशन दिया गया है, जहां साल 1965 में उनके पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने खुद अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. विद्यालय के रजिस्टर में लालू प्रसाद का नाम भी यहां दर्ज है.
जेडीयू नेता धीरज कुमार की ओर से दिए गए आवेदन में तेजस्वी को बिहार का नेता प्रतिपक्ष बताते हुए लिखा गया है कि "तेजस्वी यादव, पिता कैदी नंबर 3351, लालू प्रसाद यादव, पता- 208 कौटिल्यनगर, एमपी-एमएलए कॉलोनी, पटना, का नामांकन कराना है. तेजस्वी के मंद बुद्धि ज्ञान से बिहार में परेशानी हो उठी है. अभी बिहार सरकार द्वारा बिहार विद्यालय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे. राज्य का नागरिक होने के नाते मैं वित्तीय भार स्वयं वहन करने को समक्ष हूं. ऐसे पुनीत कार्य के लिए आपके प्रति बिहारवासी और मैं खुद आभारी रहूंगा."
तेजस्वी के नामांकन के लिए दिए गए आवेदन को लेकर फुलवारी शरीफ स्थित स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार ने कहा कि कुछ लोग आये थे. उन्होंने एक छात्र का नामाकंन करने की बात कही. हमने कहा कि आप को जिस लड़के का नामांकन कराना है, उनको और उनके अभिभावक को खुद बैंक खाते की पासबुक और फोटो लेकर आना अनिवार्य है. तभी एडमिशन हो पायेगा. प्रिंसिपल ने कहा कि जब तक परिजन नहीं आते, नामांकन नहीं किया जा सकता है.