Bihar Health News : गांव-गांव डॉक्टर जैसी सुविधा! अब आशा-जीविका दीदी करेंगी बीमारी की पहचान, AI से होगी निगरानी Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर
21-Apr-2020 09:10 AM
PATNA :नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कोटा में फंसे हजारों छात्र-छात्राओं के मामले में सरकार पर ताबड़तोड़ हमले के बीच जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए लॉकडाउन का पालन करने की नसीहत दी है।
नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि तेजस्वी यादव जी फिलहाल तो आप हैं कहां, यह अबूझ पहेली है, यदि देशाटन में फंसे तब तो अंतर्राज्यीय यात्रा अनुमति पास हेतु संलग्न लिंक में वर्णित कॉलम भर प्रक्रियागत अनुरोध करें और विदेश भ्रमण में फंसे हैं तब तो ईश्वर मालिक जहां हैं वहां रह लॉकडाउन का पालन करें। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने वीडियो भी जारी किया है।उन्होनें कोटा मामले पर तेजस्वी को घेरने की कोशिश की है।
इससे पहले तेजस्वी यादव के उस बयान जिसमें उन्होनें कहा था कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह नीतीश कुमार को भी राज्य के बाहर फंसे छात्रों और मजदूरों को बिहार में बुलाना चाहिए। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, 'भूखे-प्यासे, हैरान-परेशान, बेचैन और व्यथित लोग विपदा के समय किराए के 'मकानों' को छोड़ अपने 'घरों' को लौटना चाहते हैं. बस इतनी सी बात बिहार सरकार समझ नहीं पा रही है. सरकारों को आपदा के समय आम और खास में फर्क नहीं करना चाहिए। 'नीरज कुमार ने पलटवार कहते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव को अपना ट्रेवल हिस्ट्री बताना चाहिए। सर्दी, बुखार हो या सांस लेने में तकलीफ हो तो फार्म भरें। साथ ही कोरोना के मुकाबले के लिए घर-घर हो रहे सर्वे में अपना खुद योगदान दें।
कोरोना संकट के दौर में लॉकडाउन की वजह से लोग डरे-सहमे अपने घरों में कैद हैं। वहीं बिहार में लॉकडाउन पॉलिटिक्स का खेल चल रहा है। रविवार के पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार से बाहर फंसे मजदूरों का मामला और कोरोना से लड़ने के लिए मेडिकल उपकरण के मामले पर नीतीश सरकार को घेर रहे थे। रविवार को जब यह खुलासा हुआ कि हिसुआ से बीजेपी विधायक अनिल सिंह ना सिर्फ सड़क मार्ग से कोटा गये, बल्कि वे अपने बेटे-बेटी को भी कोटा से वापस ले आए।
इसके बाद बिहार की राजनीति में विपक्ष के हाथ मानो संजीवनी हाथ लग गयी। समूचे विपक्ष ने नीतीश सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगा दिया। बता दें कि इस मामले के ठीक दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोटा में फंसे बिहार के छात्र-छात्राओं को वापस लाने में असमर्थता यह कह कर जतायी था कि ऐसा करना लॉकडाउन का उलंघन करना होगा और मर्यादा का हनन होगा।