ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / तेजस्वी बोले- बस पर बेबस बनी नीतीश सरकार ने किए 55 घोटाले, विज्ञापन...

तेजस्वी बोले- बस पर बेबस बनी नीतीश सरकार ने किए 55 घोटाले, विज्ञापन पर खर्च कर रही 500 करोड़

01-May-2020 11:59 AM

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बस के बहाने नीतीश सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा है कि बिहार जैसे गरीब राज्य में 500 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।


तेजस्वी यादव ने  ट्वीट करते  हुए लिखा है कि नीतीश सरकार सृजन और शौचालय समेत 55 घोटाले कर प्रदेश का लाखों करोड़ अब तक हज़म कर चुकी है। हर वर्ष मानव शृंखला की नौटंकी और ऊपर से उसकी दर्जनों हेलिकॉप्टरों द्वारा फ़ोटोग्राफ़ी पर करोड़ों खर्च करती है। बिहार जैसे ग़रीब प्रदेश का विज्ञापन पर 500 करोड़ का खर्च है।


वहीं उन्होनें दूसरे ट्वीट में लिखा है 15 सालों की नीतीश-भाजपा सरकार के पास बिहार में मात्र 600 बसें है। मगर सरकार का विज्ञापन खर्च 500 करोड़ है।हमने मज़दूरों को वापस लाने के लिए सरकार को शुरू में 2000 बसों की सहायता प्रदान की है। लेकिन अहंकारी सरकार को बस मीडिया मैनेजमेंट के दम पर ही सारी जंग जीतनी है।


वहीं तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार सरकार संबंधित राज्यों सरकारों से वार्ता कर उनके राज्य परिवहन की बसों का प्रयोग क्यों नहीं करती? 55 घोटालों की रिकॉर्डधारी बिहार सरकार अगर उन्हें किराया देने में अक्षम है तो राजद उन सरकारों को भाड़ा देगी।हरियाणा,MP,कर्नाटक और गुजरात में इनकी सरकारें है। फिर क्या दिक्कत है?