ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी का बड़ा एक्शन, अब मरीज को रेफर करने से पहले डॉक्टर को...

तेजस्वी का बड़ा एक्शन, अब मरीज को रेफर करने से पहले डॉक्टर को बताना होगा ठोस कारण

08-Jan-2023 07:36 AM

PATNA : बिहार में जबसे नई सरकार का गठन हुआ है और खुद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने जिम्मे स्वास्थ विभाग को लिया है तब से वह लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने के मिशन पर जुट गए हैं। उनके तरफ से मिशन 60 योजना को चलाकर राज के साथ सदर अस्पतालों की बदहाली को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार में स्वास्थ्य विभाग में काफी सख्ती हुई है। राज्य में अब रेफरल पॉलिसी लागू कर दिया गया है जिसके तहत किसी भी मरीज को अकारण बड़े अस्पताल में रेफर करने डॉक्टर को ठोस वजह बतानी होगी वरना उसकी नौकरी भी जा सकती है।


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पटना में कार्यक्रम में स्वास्थ्य पदाधिकारियों को जल्द से जल्द रेफरल पॉलिसी लागू करने को कहा था जिसके बाद अब पॉलिसी लागू कर दी गई है। इसके अनुसार बिना रेफरल कार्ड के मरीजों को बड़े अस्पतालों में नहीं भेजा जा सकेगा।


बता दें कि, अब तक मरीजों को रेफर करते समय डॉक्टर किसी मानक का पालन नहीं करते थे। सरकारी हॉस्पिटल में काम कर रहे डॉक्टर पर्ची पर सिर्फ रेफर  लिखकर मरीजों को चलता कर देते थे। जिसका परिणाम यह हुआ की राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों का उपचार करने के बजाय केवल रेफर करने के लिए चर्चित हो गए। जिसके बाद जब इस बात की भनक सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को लगी तो उन्होंने कड़ा एक्शन लिया और अब अकारण मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आदतों पर नकेल कसने के लिए यह पॉलिसी लागू कर दिया गया।


जानकारी हो कि, रेफरल पॉलिसी में हर बीमारियों के लिए एक मानक तय किया गया है किस बीमारी में किस हद तक मरीजों का उपचार निचली इकाइयों के अस्पतालों में होगा इसका प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मरीजों को रेफर करने के लिए विभाग ने एक रेफरल कार्ड भी तैयार किया है। इस रेफरल कार्ड में डॉक्टर को मरीजों से संबंधित कुड़ी जानकारी और रेफर करने के ठोस कारणों को ही बताना होगा ऐसा नहीं करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी।


डॉक्टरों को रेफरल कार्ड में मरीजों के नाम, उम्र तथा पता की जानकारी देनी होगी। वहीं, मरीजों को कब किस तिथि को रेफर किया जा रहा है इसकी भी जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही साथ जिस मरीज को रेफर कर दिया जा रहा है, उसका अस्पताल में क्या उपचार किया गया और क्या जांच की गई यह भी बताना होगा। इसके अलावा मरीज की अपडेट स्थिति की जानकारी कार्ड में देनी होगी ताकि जिस अस्पताल में मरीज आए वहां उसका उपचार तुरंत शुरू किया जा सके। 


वहीं डॉक्टरों को इस रेफरल कार्ड में अपने पड़ के बारे में भी जानकारी देनी होगी और जिस अस्पताल से रेफर किया जा रहा है उसके प्रभारी को इसकी जानकारी है या नहीं रेफरल कार्ड में यह भी बताना होगा।


गौरतलब हो कि, जिला स्तर पर बने सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के होते हुए भी वहां के मरीजों को मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जा रहा था। जबकि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में मरीजों का दबाव पहले से ही है, ऐसे में अस्पताल की ओर से मरीजों को रेफर किए जाने से उपचार में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद अब यह निर्णय लिया गया है।