Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
29-May-2020 02:08 PM
PATNA : गोपालगंज नरसंहार को लेकर बिहार में हाई वोल्टेज पॉलीटिकल ड्रामा चल रहा है. सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर आरजेडी नेताओं से लेकर पुलिस प्रशासन का जमावड़ा और मीडिया की मौजूदगी यह बताने को काफी है कि लॉकडाउन के गाइडलाइन की फिक्र किसी को नहीं है. इस वक्त की जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ आरजेडी के अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है. इन नेताओं पर लॉकडाउन तोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रशासन मुकदमा दर्ज कर सकता है.
दरअसल पिछले 5 घंटे से राबड़ी देवी के आवास के बाहर जो हंगामा चल रहा है. उस दौरान आरजेडी के नेता कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन के लोग आपस में नोकझोंक करते नजर आए हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आरजेडी के अन्य नेता बिना मास्क लगाए नजर आए और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी होते नहीं नजर आया ऐसे में संभव है कि प्रशासन इन नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें. अगर ऐसा होता है तो तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अलावे अन्य नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
हालांकि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर तेजस्वी यादव लगातार या बयान दे रहे हैं कि सरकार खुद नियमों की अनदेखी कर रही है. पुलिस प्रशासन को जिस तरीके से उनके घर के बाहर खड़ा कर दिया गया. उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं नजर आता. पुलिस वाले हाथ में हाथ बांधे उनका रास्ता रोक रहे हैं और यह सब कुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है कि सोशल डिस्टेंस का नियम केवल विपक्ष के लिए नहीं हो सकता संभव है कि आज देर शाम तक तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं के खिलाफ लॉक तोड़ने के मामले में मामला दर्ज कर लिया जाए.