ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान

Home / news / तेजस्वी ने नीतीश को दी चुनौती, बताए एक भी ऐसा थाना और ब्लॉक...

तेजस्वी ने नीतीश को दी चुनौती, बताए एक भी ऐसा थाना और ब्लॉक जहां पर बिना चढ़ावा का होता है काम

20-Sep-2020 08:00 AM

PATNA:  तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला है. तेजस्वी ने सीएम नीतीश को चुनौती दी है और कहा कि एक भी ऐसा थाना और ब्लॉक का नाम बता दें जहां पर बिना पैसा लिए काम होता है. 

भरोसा नहीं तो मेरे साथ चले

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को चुनौती देता हूं कि वो बिहार के एक ऐसे थाना एवं ब्लॉक का नाम बता दें जहां बिना सुशासनी चढ़ावे के आम जनता का कोई काम होता हो? कोई शक हो अथवा यक़ीन ना हो तो भेष बदल कर मेरे साथ चले, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. बोलिए क्या स्वीकार है?.

दावे में दम नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार तो दावा कर रहे है कि वो प्रतिदिन 10 लाख लोगों को काम दे रहे हैं और सुशील मोदी दावा कर रहे है कि प्रत्येक व्यक्ति को हज़ारों रुपए दिए जा रहे है. हालांकि ज़मीनी हक़ीक़त पूर्णत: विपरीत है. सच्चाई मज़दूर ख़ुद बयान कर रहे है.  

हार का सता रहा डर

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पर उम्र का असर और हार का डर साफ झलक रहा है. पर्यावरणविद बनने से पहले ये बताये उन्होंने 24500 करोड़ की जल-जीवन-हरियाली सह लूट योजना 15वर्ष पहले शुरू क्यों नहीं की? 15 वर्ष में आपकी मेहनत से गंदगी के मामले में बिहार के 6 शहर देश के टॉप-10 में है.