ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / तेजस्वी के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ेगी RJD, नेता प्रतिपक्ष ने खुद आगे...

तेजस्वी के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ेगी RJD, नेता प्रतिपक्ष ने खुद आगे कर दिया चुनावी चेहरा

16-May-2020 04:38 PM

PATNA:  लॉकडाउन में 50 दिन तक बिहार से बाहर रहने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार में हैं. तेजस्वी 12 मई को बिहार वापस लौटे थे हालांकि उसके बाद उन्होंने अब तक की चुप्पी साधे रखी थी. शनिवार की दोपहर तेजस्वी यादव ने पहले वीडियो रिलीज किया और उसके बाद फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए या मैसेज दे दिया कि आपदा के बीच उनकी पार्टी ने बिहार का चुनावी एजेंडा सेट कर दिया है.

news image



मजदूरों के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव

राष्ट्रीय जनता दल बिहार में होने वाले इस साल के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के चेहरे को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी में है. लेकिन खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किसी और का चेहरा आगे कर दिया है. तेजस्वी ने यह तय कर लिया है कि अब बिहार का चुनाव वह प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर लड़ेंगे. जी हां तेजस्वी यादव ने प्रवासी मजदूरों के मुद्दे को लेकर चुनाव में जाने का मन बना लिया है और यही वजह है कि तेजस्वी ने अपने टि्वटर हैंडल का प्रोफाइल फोटो भी प्रवासी मजदूरों के नाम कर दिया है.

दरअसल तेजस्वी यादव को यह लगता है कि उनकी पार्टी प्रवासी मजदूरों को अगर अपने पाले में करने में कामयाब हो गई तो विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा तेजस्वी लगातार प्रवासी मजदूरों के मुद्दे को उठा रहे हैं और अब उन्होंने तकलीफ में बिल बिलाते एक मजदूर की तस्वीर अपनी प्रोफाइल फोटो के तौर पर लगाई है. राष्ट्रीय जनता दल पहले ही प्रवासी मजदूरों को अपने साथ जोड़ने के लिए ऑनलाइन सदस्यता अभियान चला रहा है. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को क्या कहा गया है कि वह राज्य के बाहर से आने वाले मजदूरों को आरजेडी के साथ जुड़े तेजस्वी यादव को ऐसा लगता है कि अगर मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार से प्रवासी मजदूर नाराज है तो इसका सीधा फायदा उनको मिल सकता है. बिहार में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं और यह बात सबको पता है कि आपदा को लेकर जो मौजूदा सियासत चल रही है वह आगे चुनावी रस्साकशी बन जाएगी.