Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
08-Jul-2020 07:40 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से सीएम पद के दावेदार के नाम पर सवाल उठा रहे नेताओं और पार्टियों को तेजस्वी यादव ने दो टूक जवाब दे दिया है. तेजस्वी ने कहा है कि सीएम पद की दावेदारी पर उनकी पार्टी कोई समझौता नहीं करने जा रही है. इस मसले पर कोई मोल-जोल नहीं होगा.
तेजस्वी बोले-पार्टी ने मुझे चुना है
एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा कि वे खुद से सीएम पद के दावेदार नहीं बन गये हैं. तेजस्वी ने कहा-“मैं फिर से साफ कर देना चाहता हूं कि किसी राजशाही व्यवस्था के तहत मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं बन गया हूं. RJD के कार्यकर्ताओं-नेताओं ने पिछले दो साल से आरजेडी के नेतृत्व से मुझे सीएम पद का दावेदार घोषित करने की मांग की है. इसके बाद पार्टी ने फैसला लिया है.” तेजस्वी ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं को नकार नहीं सकते. हालांकि मेरे लिए सीएम पद की दावेदारी चुनौती है. कैसे हम बिहार को विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकते हैं.
CM पद पर कोई समझौता नहीं
तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन में सीएम पद की दावेदारी पर विवाद खडा कर रहे लोग चुनावी मौसम में चर्चे में बने रहना चाहते हैं. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें चलायी जा रही हैं. जबकि हकीकत ये है कि आरजेडी बिहार के महागठबंधन में सबसे ब़ड़ी पार्टी है. उसका आधार सबसे बड़ा है. जाहिर तौर पर मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी आरजेडी का ही होगा.
चुनाव में सभी वर्गों को देंगे प्रतिनिधित्व
तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी पर जातिवादी राजनीति का आरोप लगाने वाले लोग जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं. जाति का खेल देखना हो तो नीतीश जी की पार्टी में जाकर देखिये. एक ही जाति के लोग पार्टी के तमाम प्रमुख पदों पर बैठे हैं. सरकारी नौकरियों में एक ही जिले के और एक ही जाति के लोगों की नियुक्तियां हो रही हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन के कारण आरजेडी सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने जा रही है. उसके पास सीमित विकल्प होंगे लेकिन इसके बावजूद सभी वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की जायेगी.
LJP से हमारी कोई बात नहीं हुई
NDA में लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर मचे घमासान पर सवाल पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये एनडीए का मामला है और इसमें आरजेडी की कोई अभिरुचि नहीं है. ये पूछे जाने पर कि क्या वे रामविलास पासवान को कोई सलाह देंगे, तेजस्वी ने कहा कि रामविलास पासवान उनके अभिभावक की तरह हैं वे उन्हें कैसे सलाह दे सकते हैं.