RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
10-Oct-2020 01:17 PM
JEHANABAD : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक हादसे में लोगों की असमय जान जा रही है. ताजा मामला जहानाबाद के नगर थाना इलाके के एनएच-110 की है.
निज्जामुदिनपुर मोहल्ले के चमड़ा गोदाम के समीप एक ट्रक की चपेट में आ जाने से स्कूटी सवार एक महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान मोदनगंज मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षका के रूप में हुई है और भतू बिगहा गांव की रहने वाली बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपनी स्कूटी से जहानाबाद से भतू बिगहा अपने गांव जा रही थी. तभी तेज गति से सामने से आ रही ट्रन ने टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गई. जिससे मौके पर ही स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई.
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे, पर तब तक महिला की मौत हो गई थी. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-110 को जाम कर दिया. मृतक महिला की पहचान गाड़ी में रखे कागज के आधार पर की गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.