petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
08-Mar-2024 03:34 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गयी है। इसी घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।
जिले के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना के भगवानपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार के सुबह अज्ञात ट्रक की कि चपेट में आकर बाइक सवार एक महिला और पुरुष की मौत हो गयी जबकि दुर्घटना में एक तीन वर्षीय बच्चा-बाल बाल बच गया। इसे दुर्घटना के बाद भवानीपुर पुलिस ने शवों को अनुमण्डल अस्प्ताल नवगछिया भिजवाया।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान ख़रीक प्रखंड के अठनिया निवासी गोरेलाल राय 35 वर्ष, पिता उपेंद्र राय और उनकी भतीजी सिंपल कुमारी 21 वर्ष, पति हरजीवन राय घर टिकरामपुर खगडिया के रूप में की गई। मृतक के पुत्र धीरज कुमार ने बताया कि उसके पापा मेरी चचेरी बहन सिंपल को बाइक से उसके ससुराल पहुंचने जा रहे थे। तभी नारायणपुर के पास दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। इस दुर्घटना में चचेरी बहन की भी मौत हो गई। जबकी तीन साल का भांजा बाल बाल बच गया।
उधर, इस घटना की सूचना पर मृतक के तीनों भइयों के अलावे मृतक के पुत्रों के चीत्कार से पूरा अस्पताल गुज रहा था। मृतक गोरलाला को तीन पुत्र पवनजीत कुमार, धीरज कुमार और अमन कुमार है ।पुत्र अपने पिता के शव पर दहाड़ मार कर रो रहे थे। दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है।