मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
04-Mar-2023 03:35 PM
By First Bihar
ARA : बिहार में सड़क हादसों में मौत का आकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसें में कसी न किसी जिले से किसी की मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिलें से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसें में दो दोस्त की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल, बिहार के भोजपुर में सड़क हादसा हुआ है। जहां इमादपुर थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ये लोग किसी जरुरी काम से अपने दो और दोस्तों के साथ आरा गया था। देर रात आरा से अपने घर लौटते समय गांव के पास पहुंचने से पहले ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल युवक का इलाज जारी है।
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का कहना है कि निखिल अपने दो दोस्तों के साथ घर से कुछ काम के लिए देर रात आरा गया हुआ था। वहां से काम निपटाने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। उसी समय देर रात में ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। तभी स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने निकले थे कि दूसरे युवक ने भी बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि युवक 22 वर्षीय दिलसाद अंसारी को गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी ह।
इधर, इस घटना में मृतक युवक की पहचान ग्रामीण निखिल कुमार (पिता संजय कुमार) के रूप में की गई है। जबकि अस्पताल जाते वक्त बीच रास्ते में ही आशीष (20 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया था। वहीं, सड़क हादसों में दो लोगों की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।