रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम
07-May-2024 02:22 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में मां -बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी पुलिस टीम को दे दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर प्रखंड के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 इंदिरा मंच के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस टीम को दी गई। उसके बाद पुलिस ने गंभीर स्थिति में जख्मी दोनों मां- बेटे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। जहां अस्पताल में इलाज के क्रम में दोनों मां-बेटे की मौत हो गई।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुररत्ती पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी रमेश शर्मा उर्फ कारे मिस्री की पत्नी माला देवी (45) एवं एकलौते पुत्र कुंदन शर्मा (25) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कारे शर्मा नारायणपुर कॉलेज चौक पर डायनेमो मिस्री का काम करते हैं। जहां से प्राइवेट अस्पताल नारायणपुर में पुत्र कुंदन मां का इलाज कराकर स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल से एनएच 31 होकर घर लौट रहा था। इंदिरा मंच के समीप नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया। इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
इधर, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलते ही रोते बिलखते अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। मृतक चार भाई बहन में एकलौता पुत्र था। और तीन पुत्रियों में एक अविवाहित है। मामले में बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा कि उक्त ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक चकमा देकर फरार हो गया। मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्यवाई की जाएगी।