सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
21-Dec-2023 03:49 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा फदीन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी है। इसके बाद इलाज के दौरान इस टीचर की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना में सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये। जसिके बाद इनको आनन-फानन में कोईलवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। यह घटना आरा-ढंडिया संदेश मुख्य मार्ग के चांदी थानाक्षेत्र के फरनपुर गांव के पास की है।
बताया जाता है कि,मृतक शिक्षक की पत्नी की दो साल पहले कैंसर बीमारी से देहांत हो गया था। वहीं मृतक शिक्षक के पांच बेटी और एक बेटा है। जिसमें से सबसे छोटी बेटी की शादी 2024 के फरवरी में मृतक शिक्षक जितेंद्र नारायण शर्मा ने तय कर रखा था। इधर अब मौत के बाद परिवार में खुशी के माहौल में मातम पसर गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है।
उधर, इस घटना को लेकर बिहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि, ईएसआईसी अस्पताल बिहटा में हादसे में घायल एक शिक्षक की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वैसे, यह मामला भोजपुरी के चांदी थाना क्षेत्र का है, लेकिन घायल शिक्षक को ईएसआईसी अस्पताल में लाया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। फिलहाल कानूनी प्रक्रिया करने के बाद मामले को चांदी थाना को भेजा जाएगा।