ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / news / तेज रफ़्तार का कहर ! दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर, एक...

तेज रफ़्तार का कहर ! दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर ही हों गई मौत

18-Apr-2024 03:55 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।  राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में अब एक और ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, भागीपट्टी समउर-मीरगंज मुख्य पथ पर बथुआ बाजार स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार को दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक खून से लहू-लुहान हो गया। मृतक युवक थानाक्षेत्र के भागवत परसा टोला तूरपट्टी गांव निवासी नागेंद्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह था। जबकि दूसरा घायल गोपालपुर थानाक्षेत्र के लाक्षपुर गांव निवासी रविंद्र पटेल का पुत्र अनु पटेल बताया जाता है। 


बताया जा रहा है कि भागवत परसा टोला तूरपट्टी गांव निवासी अनिल सिंह बथुआ बाजार पेट्रोल पंप से डीजल लाने के लिए घर से निकला था। वह जैसे ही बथुआ बाजार शिव मंदिर बरेठा पोखर के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर गिरते ही अनिल सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी बुरी तरह जख्मी हो गया। 


उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाने में पदस्थापित प्रिंस कुमार बसंत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को स्थानीय मरछिया देवी रेफरल अस्पताल में दाखिला कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्नू पटेल का प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया है।