ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Home / news / तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटों को रौंदा : 3 लोगों की मौत ;...

तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटों को रौंदा : 3 लोगों की मौत ; 6 लोग बुरी तरह घायल

22-May-2024 07:58 AM

By Saurav

SITAMADHI : बिहार में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क दुर्एघटना का एक ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आ रहा है। जहां कल रात तेज रफ्तार हाईवा ने एक ऑटो को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक जिले के नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने एक सवारी से भरे ऑटो को रौंद दिया। जिसमें एक आठ वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में छह से अधिक लोग गंभीर स्थिति रूप से जख्मी हो गए हैं। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं छह गंभीर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 


वहीं, इस मामले में मृतक की पहचान नेपाल के खौरा गांव निवासी समशुल अंसारी, रमनगरा के रोजा अंसारी की 8 वर्षीय पुत्री खजीदा अंसारी व फतहपुर निवासी एन खान के रूप में की गयी है। गंभीर रूप से घायल की पहचान मृतक समशुल अंसारी की पत्नी रबीना खातुन व बेटी शमिना खातुन, रोजा अंसारी के रूप में की गयी है। वहीं तीन अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। 


उधर, हादसे की सूचना के बाद आनन-फानन में एसडीपीओ सदर रामकृष्णा, नगर थानेदार, भूपभैरो पिकेट प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंच गई। वहीं सीएस, डीएस सहित अस्पताल प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में चिकित्सकों को बुलाया गया। मृतक व जख्मी सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं।


नेपाल के रहने वाले समशुल अंसारी अपने रिश्तेदार रोजा अंसारी के यहां आये थे। सभी दरभंगा इलाज करवाने गए थे। वहां से रात 10 बजे के करीब स्टेशन पर उतरे। वहां से सभी ऑटो रिजर्व कर रमनगरा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान मोहनपुर पेट्रोलपंप के समीप सामने से आ रही हाईवा ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया।