ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / BIHAR NEWS : तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक और टेंपो के बीच जोरदार...

BIHAR NEWS : तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत; 2 घायल

18-Nov-2024 01:50 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। सूबे के अंदर हर दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके से निकलकर सामने आ रहा है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का मामला कायम है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


जानकारी के मुताबिक, पटना में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। यह घटना बिहटा के IIT थानाक्षेत्र के डिहरी गांव के पास की है, जहां तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बाजार थानाक्षेत्र के लाला भदसरा गांव निवासी भोला पंडित के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, हालांकि घटना के बाद से चालक टुक लेकर फरार हो गया। टेंपो में सवार लोग बिक्रम के नगहर गांव की तरफ से आ रहे थे। तभी डीहरी मीठापुरा मार्ग में पुल के पास से कनपा के तरफ से बालू लदा ट्रक आ रहा था। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई।


इधर, टक्कर लगने के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया है। टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिक्रम के नराहर पंचायत के मुखिया अजित कुमार कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात भी किया पटना को लेकर स्थानीय पुलिस से भी जानकारी ली।  गिरफ्तारी में जुटी पुलिस इस मामले में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दो से तीन लोग घायल हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही फरार ट्रक की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।