ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / news / तेज रफ़्तार वाहन ने दो लोगों को रौंदा, एक की स्पॉट डेथ, दूसरा...

तेज रफ़्तार वाहन ने दो लोगों को रौंदा, एक की स्पॉट डेथ, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

17-Jan-2021 09:27 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने एक बार फिर दिहाड़ी मजदूर को जहां मौत के हवाले कर दिया वहीं साथ जा रहे एक युवक को घायल कर दिया. परिवार वाले घर के बेटे की हुई मौत की खबर सुनते ही दहाड़ मार रो-रोकर बुरा हाल बना लिया है. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर स्थित तिनमुहानी चौक के निकट एन एच 28 की है.


मृतक की पहचान तेघड़ा थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 2 हसनपुर निवासी अर्जुन सिंह के 34 वर्षीय पुत्र हरिशंकर सिंह के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने मित्र के यहां से निमंत्रण में शामिल होकर साइकिल पर सवार होकर अपने एक परिचित युवा के साथ घर लौट रहा था. तिनमुहानी चौक पहुंचते ही वह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई.


परिजनों ने बताया कि साथ आ रहा एक युवक भी घायल हो गया जिसका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है. दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पंहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजकर आगे की जांच में जुट गई है.