Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
08-Feb-2024 11:12 AM
By First Bihar
SASARAM : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक छात्र समेत दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है।
दरअसल, रोहतास में सड़क हादसा हुआ है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया।
उधर, घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव के रहने वाले बिट्टू कुमार और कैमूर जिले के सबार थाना क्षेत्र के ठकुरहठ गांव के रहने वाले अतुल पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार देर शाम सासाराम से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर एक बाइक पर कोणार के रहने वाले बिट्टू अपनी बहन और अपने चचेरे भाई को लेकर हरेक से जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कैमूर जिले के अतुल पासवान की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।