हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
10-Mar-2024 11:49 AM
By First Bihar
RANCHI : देश के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला झारखंड से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक बस और बालू लदे हाइवा की टक्कर में दो लोगों की मौत की सूचना है। यह दुर्घटना राजधानी रांची में हुई ह। यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब यात्रियों से भरी एक बस की बालू लदे हाइवा से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना तुपुदाना थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह करीब 5 बजे हुई, जब बस पटना से सिमडेगा की ओर जा रही थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पटना से सिमडेगा के बीच चलने वाली मां विषहरी रथ की सुबह-सुबह बालू लदे हाइवा से तुपुदाना थाना क्षेत्र के सतरंजी बाजार के पास टक्कर हो गई। इस घटना में मां-बेटी की मौत की सूचना है। ये दोनों मां-बेटी झारखंड के कोडरमा फॉरेस्ट कॉलोनी की रहने वाली थीं। ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जारी रही थी, उसी दौरान हादसे के शिकार हो गई।