ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / तेज रफ़्तार का कहर : भाइयों के साथ ससुराल से घर लौट...

तेज रफ़्तार का कहर : भाइयों के साथ ससुराल से घर लौट रहे युवक की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

18-Feb-2024 12:06 PM

By First Bihar

PURNIA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया में अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। पहली घटना पूर्णिया के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा में घटी जहां ससुराल से घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। दूसरी घटना पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चौक के पास की है जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। 


वहीं, घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन ने बताया कि मुकेश अपने दो भाई के साथ बाइक से ससुराल गया हुआ था। तीनों भाई भंगहा गांव ससुराल से बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिससे बभनगामा के पास बाइक का संतुलन खोने से वो एक पेड़ में जाकर टकरा गई, जिससे मुकेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।  वहीं दो भाई विक्की और सहदेव बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 


उधर, दूसरी घटना पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चौक के पास की है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो मधुबन वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है। इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेजा दिया।